गोपाल राठौड़, कट्ठीवाड़ा सघन मिशन इन्द्रधनुष 2.0 प्रथम चरण अंतर्गत विकासखंड कट्ठीवाड़ा में हेडकाउंट सर्वे अनुसार गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण का लक्ष्य 196 व शून्य से 2 वर्ष के 673 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। लक्ष्य की पूर्ति हेतु विकासखण्ड कट्ठीवाड़ा में 126 टीकाकरण सत्रों का आयोजन कर लक्ष्यपूर्ति करना है। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत आज कट्ठीवाड़ा के ग्राम कवछा सुतारी फलिया, आंगनवाड़ी केंद्र पर टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पारसिंग भाई बारिया, विधायक प्रतिनिधि भरतराज सिंह जादव व सरपंच राजू भाई वाखला के द्वारा किया गया। इस दौरान एएनएम शकुंतला अजनार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता प्रीति तोमर व सहायिका उपस्थित रहे। ) Post navigation योगेन्द्र राठौड़ AIJ सोण्डवा इकाई के अध्यक्ष नियुक्त मंडी कर्मचारी मोहन राठौड़ के सेवानिवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई