पीयूष चन्देल, अलीराजपुर

माध्यमिक शिक्षा मंडल म.प्र. भोपाल द्वारा कल कक्षा 10 वी का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। नगर में शैक्षणिक सत्र 2019- 20 से ही प्रारंभ हुई सक्सेस एकेडमी ने उक्त परीक्षा में शानदार परिणाम दिए तथा यहाँ कोचिंग के लिए आने वाले सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उतीर्ण हुए। सक्सेस कोचिंग क्लासेस के छात्र असाडा राजपूत समाज के कृष्णा निखिलेश सिंह पवार ने 97.3% अंक लाकर अलीराजपुर जिले की प्रावीण्य सूची में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इसके अतिरिक्त असाडा राजपूत समाज के अन्य विद्यार्थियों ने भी उच्च अंक प्राप्त कर परिवार व समाज का नाम रोशन किया, जिसमे कु. ओजस्विनी विश्वजीत सिंह तंवर 95%, आर्यमन अमरेन्द्र सिंह गहलोत 94%, अथर्व राघवेन्द्र सिंह गहलोत 90% तथा कु. मनस्वी वाघेला ने 70% अंक प्राप्त किये।
संस्था के संचालक रवि सर ने सभी छात्रों को बधाई व शुभकामनाएं देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने सभी सफल विद्यार्थियों को आशीर्वाद प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *