अलीराजपुर लाइव डेस्क- थाना बोरी में तैनात सहायक उपनिरीक्षक प्यारेलाल वर्मा 31 मई को पुलिस विभाग में 34 वर्ष 8 माह 7 दिन सफलतम सेवा देने के बाद आज सेवानिवृत्त हो गए। वर्मा मूलत: अमझेरा तहसील के सरदारपुर जिला धार के निवासी होकर पुलिस विभाग में सन 1986 में भर्ती हुए थे। अपनी 34 वर्षीय सेवाकाल के दौरान वे 2 बार पदोन्नत हुए। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रिटायरमेंट होने पर वर्मा का विदाई समारोह रखा गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक विजय भागवानी द्वारा वर्मा को शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित करते हुए इनके कार्यकाल की सराहना कर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान एएसपी बिट्टु सहगल ने वर्मा की प्रशंसा की। उक्त विदाई कार्यक्रम में एसपी ऑफिस के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। Post navigation नागरिकों की सुरक्षा करने वाले कोरोना योद्धा डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों कास सांसद डामोर ने पुष्पमाला वह शॉल भेंट कर किया सम्मान कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा होना चाहिए या नहीं,परीक्षा पर चर्चा हेतु आनलाईन बैठक का आयोजन