रितेश गुप्ता, थांदला संस्कार पब्लिक स्कूल थांदला में मां सरस्वती के पावन पर्व बंसत पंचमी को हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम मां सरस्वती का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन संस्था की एकेडमिक डारेक्टर ममता कांकरिया ने किया। इसके पश्चात संस्था के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मां सरस्वती का पूजन किया। इस शुभ अवसर पर नवीन-शैक्षणिक सत्र 2021-22 के प्रवेश प्रांरभ कर दिये गये। इस पावन पर्व पर अनेक पालकों ने अपने नन्हे-मुन्नों का प्रथम बार विद्यालय में प्रवेश करवाया एवं शुभ मुहूर्त में विद्या आंरभ कर अक्षर लिखवाने का अभ्यास करवाया। Post navigation नगर व अंचल में देर शाम तेज बारिश के साथ ओले गिरे, किसानों के माथे पर चिंता की लकीरे राष्ट्रीय परशुराम सेना का झाबुआ/पेटलावद तहसील कार्यकारिणी का हुआ गठन