थांदला। खेल और शिक्षा को अलग नहीं किया जा सकता। शिक्षा का स्थान जितना महत्वपूर्ण है उतना ही खेलों का भी। संस्कार पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शतरंज, बास्केटबॉल, और बैडमिंटन खेलों में अपना परचम लहराने के बाद प्रदेश स्तर पर खेलने के लिए अपना स्थान सुरक्षित किया। फुटबॉल में अंडर-19 वर्ग में अभिमन्यु कटारा और बास्केट बॉल में शिवम खड़िया का चयन प्रदेश स्तर पर खेलने के लिए हुआ। हिन्दी माध्यम की कक्षा 12वीं के दोनों विद्यार्थियों को संस्था के प्राचार्य ललित कांकरिया, एकेडमिक डायरेक्टर ममता कांकरिया, डायरेक्टर श्रीयक कांकरिया और उप प्राचार्य आदित्य शर्मा ने बधाई देते हुए कहा कि बड़े सपनों के साथ ऊंची उड़ान भरने को तैयार दोनों विद्यार्थियों की सफलता के लिए पूरा विद्यालय प्रबंधन शुभकामनाएं प्रेषित करता है। साथ ही संस्था के खेल प्रशिक्षक जिगर हाड़ी को उनके मार्गदर्शन के लिए बधाई दी। समस्त स्टाफ की ओर से भी शुभकामनाएं प्रेषित की गई। Post navigation महाविद्यालय में ओजोन परत संरक्षण दिवस मनाया अणु पब्लिक स्कूल के तीन छात्रों का अंडर-14 जिला क्रिकेट टीम में हुआ चयन