रितेश गुप्ता, थांदला
संविदा स्वास्थ्य कर्मियों के प्रांतीय संघ के आह्वान पर थांदला ब्लॉक के भी समस्त संविदा स्वास्थ्य कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल पर उतरे ब्लॉक संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि वह लोग सामूहिक रूप से अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे हैं। इस दौरान प्रशासन द्वारा अगर उन पर किसी प्रकार की अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाती है तो वे लोग सामूहिक रूप से अपना इस्तीफा देंगे। साथ ही जब तक हमारे उस संविदा साथी पर की गई कार्रवाई को निरस्त न कर दिया जाए तब तक वह कार्य पर नहीं लौटेंगे। थांदला ब्लॉक के जोहन खराड़ी, कालू सिंह परमार, राकेश मोरिया, डॉ सतीश बारिया, डॉक्टर के एस अमलियार, डॉक्टर रोशनी मंडलोई सहित 28 संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने वरिष्ठ डॉक्टर कमलेश परस्ते एवं बीएमओ अनिल राठौड़ को ज्ञापन सौंपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *