थांदला। श्रीवर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ की वयोवृद्ध श्राविका व स्व. हिम्मतसिंह लोढ़ा की धर्मपत्नी सम्पतबाई लोढा़ का 95 वर्ष की उम्र में गुरुवार को निधन हो गया। आप श्रीसंघ के वरिष्ठ श्रावक व कपड़ा व्यवसायी प्रकाशचंद्र लोढ़ा की माताजी एवं श्रीललित जैन नवयुवक मंडल के सक्रिय सदस्य विजय लोढ़ा की दादीजी थे। उन्होंने अपने जीवन काल में कई त्याग-तपस्या की। वे सरल एवं मिलनसार व्यक्तित्व की धनी थी। आप धार्मिक सामाजिक कार्यो में सदैव सक्रिय रूप से भाग लेती थी। आपके निधन पर श्रीसंघ अध्यक्ष जितेन्द्र घोड़ावत, सचिव प्रदीप गादिया, तेरापंथ सभा के अध्यक्ष अरविन्द रुनवाल, श्वेताम्बर मूर्तिपूजक जैन श्रीसंघ के अध्यक्ष कमलेश जैन दायजी, दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष अरुण कोठारी, जैन सोश्यल ग्रुप की अध्यक्ष इंदू कुवाड़ व जय जिनेंद्र ग्रुप के समस्त सदस्यों के अलावा विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों व सदस्यों ने इनकी अपूरणीय क्षति बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की। Post navigation यहां पहली बार शिव महापुराण कथा का सुंदर आयोजन हो रहा, बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु युवाओं ने पुलिस जवानों की सेवा का अनोखा तरीका अपनाया