थांदला। नगर के युवा हेयर आर्टिस्ट ने पुलिस जवानों की सेवा हेतु अनोखा तरीका अपनाया अपना दिन उनकी निःशुल्क सेवा में समर्पित करके। नगर के युवा एनएच हेयर सैलून के संचालक है। विनोद एवम वीरेंद्र चौहान, अपनी टीम के अभय परमार, मनोज गेहलोद, हिमांशु केलवा साथ थाना परिसर थांदला पहुंचे व थाने के समस्त स्टाफ की हेयर कटिंग निःशुल्क करने का निवेदन कर , अपनी सेवाएं उन्हे दी। साथ ही उपलब्ध समस्त स्टाफ का हेयर कट किया । दोनो भाईयो ने बताया कि कर्मवीर जो की नगर की सेवा तथा सुरक्षा में दिन रात लगे रहते है ऐसे हमारे पुलिस जवान है। उनकी सेवा करने का भाव मन में आया तो हमने एसडीओपी राठी एवं थांदला प्रभारी कैलाश चौहान से निवेदन किया कि वे 1 दिन आप सभी स्टाफ की निःशुल्क सेवा करना चाहते है व सभी की सेवा हमारे लिए गौरव की बात होगी। इसी निवेदन पर आज पुलिस जवानों की सेवा का सुअवसर प्राप्त हुआ। एसडीओपी राठी, थाना प्रभारी कैलाश चौहान सहित समस्त स्टाफ ने दोनो भाईयो के इस भाव की सराहना की । Post navigation संपतबाई लोढा़ का निधन आनंद उत्सव के तहत हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं