नवनीत त्रिवेदी@ झाबुआ
वनवासी कल्याण आश्रम में जिले की समस्त उचित मूल्य की दुकान के सेल्समैनों की बैठक आयोजित की गई, बैठक में आगामी मुद्दों को लेकर चर्चा की गई एवं साथ ही सर्वसम्मति से संदीप पाल को सेल्समैन संघ का जिला अध्यक्ष चुना गया .. सर्वसम्मति से चुने जाने पर श्री पाल को प्रबंधक संघ के जिलाध्यक्ष श्रीकांत भट्ट, सचिव श्री पाटीदार, सेल्समैन संघ के दिनेश पालीवाल एवं सभी सेल्समैनों ने पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी।

इसके पश्चात संघ द्वारा मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी झाबुआ , एवं जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी को सेल्समैनों की वेतनवृद्धि सहित कई मांगो को लेकर ज्ञापन भी सोंपा गया, श्री पाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेल्समैनों की समस्याओं के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे.. और आगे कार्ययोजना बनाकर सेल्समैनों की सभी मांगो को प्रशासन के सामने लाकर त्वरित निराकरण का प्रयास करेंगे..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *