सलमान शैख़@ पेटलावद शहर में संत शिरोमणि सेन जी महाराज का जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। अपने आराध्य देव की जयंती के उपलक्ष्य में सेन समाज ने उदय गार्डन में 11 बजे भव्य समारोह आयोजित किया। इस दौरान सेन समाज की महिलाएं व पुरुष शामिल हुई। इसी के साथ समाज के नवयुवक मंडल के सदस्यों सहित महिलाओं ने मिलकर पौधरोपण भी किया। साथ ही आने वाली 19 मई को लोस चुनाव में मतदान करने शपथ के साथ ही अन्य लोगो मे जागरूकता फैलाने की अपील की। वहीं स्वच्छता, बेटी पढ़ाओ सहित अन्य संदेशो के साथ महिलाओं ने समाज के उत्थान को लेकर सरकार से सहयोग की अपील भी की। सेन समाज के वरिष्ठजनों ने बताया कि आज संत शिरोमणि सेनजी महाराज की 719 वीं जयंती पर समाज द्वारा समारोह आयोजित किया ग्याम जिसमें सेन समाज के आराध्य देव की महाआरती उतारी गई। Post navigation Ramadan 2019 Date: जानिए कब शुरू होगा रमजान का पाक महीना, कब दिखेगा चांद? EXCLUSIVE: बिना सूचना के अनुपस्थित रहना पड़ गया इस अध्यापिका को भारी; हुई सस्पेंड