रितेश गुप्ता, थांदला

संत माइकल चर्च का पर्व धूमधाम से मनाया। थांदला से 10 किमी दूर ग्राम झापादरा में संत माइकल चर्च का पर्व धूमधाम से मनाया गया। पुराने चर्च संत माइकल ग्रोटो से जुलूस निकाला गया। जुलूस संत माइकल स्कूल पहुंचा जहां मिस्सा पूजा समारोह प्रराम्भ हुआ, जिसके मुख्य याजक थे। इस दौरान कैथोलिक डायसिस झाबुआ के बिशप डॉ बासिल भूरिया उन्होंने अपने संबोधन में समाज जनो से कहा कि संत माइकल महादूत जिसका आज पर्व मनाया जा रहा है। वे रात दिन ईश्वर की सेवा में ईश्वर की स्तुति व आराधना करते रहते हैं। उसी संरक्षण में हमारा झापादरा पल्ली है।प्रत्येक पल्लीवासी उस शक्तिशाली संत महादूत माइकल की मध्यस्थता द्वारा ईश्वर से प्रार्थना करें कि हम इस संसार मे रहते हुए हर प्रकार की बुराई बीमारी व प्रलोभन से दूर रहकर विश्वास में पक्के बने रहते हुए ईश्वर और एक दूसरे की सेवा कर सकें। इससे पूर्व झापादरा के पल्लीपुरोहित फादर अनिल केरकेट्टा ने बिशप बेसिल भूरिया व डायसिस के सचिव फादर सिल्वेस्टर का स्वागत किया। वहीं मिस्सा पूजा के दौरान बाइबिल पाठ का वाचन नागजी मुनिया व दीपिका खडिय़ा ने किया। सुसमाचार फादर दिनु डामोर ने सुनाया। इस अवसर पर 48 बालर-बालिकाओं ने दृढ़करण संस्कार ग्रहण किया। मिस्सा पूजा में बिशप डॉ बसील भूरिया, फादर अनिल केरकेट्टा, फादर सिल्वेस्टर व फादर दिनु ने भाग लिया। समारोह को सफल बनाने में पल्लीवासियों संस्था की सिस्टर्स माता मारिया समिति ने विशेष सहयोग दिया। पल्ली सचिव अनिल निनामा ने आभार माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *