अंतरवेलिया। 18 जुलाई को संत जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल अंतरवेलिया में शपथ समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झाबुआ धर्म प्रांत के फादर रॉकी शाह(PRO )व विशेष अतिथि के रूप में पत्रकार हितेंद्र राठौर और मोहन भूरिया पालक शिक्षक संघ अध्यक्ष मौजूद रहे। शाला प्राचार्य व शिक्षक व छात्र-छात्राओं ने शपथ समारोह के आयोजन में पधारे अतिथियों का स्वागत व दीप प्रज्वलन किया । छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक नृत्य व शपथ समारोह के विभिन्न गतिविधियों का सुचारू रूप से संचालन डोमिनिक मंडोरिया व ज्योति खराड़ी द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु उत्साहवर्धन किया गया। एवं शिल्पा भूरिया के द्वारा आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान द्वारा किया गया। Post navigation पीएम श्री स्कूल भगोर मे पौधारोपण किया ‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता’ अभियान के तहत तिरंगा रैली निकाली