विपुल पंचाल, झाबुआ
झाबुआ नगर के कस्बे मोजीपाड़ा (अंतोनी नगर) में राजेंद्र सिंह डोडियार के द्वारा उनकी पत्नी अंतोनी डोडियार की स्मृति में संत अंतोनी ग्रोटो की स्थापना की गई, जिसका उदघाटन झाबुआ के पल्ली पुरोहित फादर प्रताप बारिया द्वारा फीता काटकर किया गया। इसके बाद मुख्य याजक के रूप में झाबुआ के पल्ली पुरोहित फादर प्रताप बारिया की अगुवाई में फादर माइकल मकवाना, फादर वीरेंद्र भूरिया, फादर मनोज कुजुर एवं फादर सोनू वसुनिया आदि द्वारा पवित्र मिस्सा बलिदान अर्पित की गई। पवित्र मिस्सा बलिदान के उपरांत ग्रोटो के संस्थापक राजेंद्र सिंह डोडियार द्वारा आभार व्यक्त किया तथा सभी पुरोहितों का पुष्पमाला से स्वागत किया। इस कार्यक्रम में समाज के सैकड़ों लोगों ने उपस्थित होकर पवित्र मिस्सा बलिदान में भाग लिया। पवित्र मिस्सा बलिदान के पश्चात राजेंद्र सिंह डोडियार, कस्बा मोजीपाड़ा अंतोनी नगर द्वारा सभी धर्म भाई-बहनों को प्रसाद स्वरूप स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई।

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *