झाबुआ / अलीराजपुर लाइव डेस्क संडे को कांग्रेस ने फिर दागे 5 सवाल 1– देश का पीएम जिस राज्य मे दर्जनों रैलीया करे ओर जिस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष दो माह से जिस बिहार मे डेरा डाले रहे वहां भाजपा बुरी तरह हार जाये तो क्या इसका यह मतलब नही कि मोदी का तिलिस्म अब ढलान पर है ? 2– कहते है अहंकार रावण का नही चला तो मोदी – अमित शाह क्या चीज है क्या मोदी – शाह पर सटीक बैठते इस जुमले से भाजपाई सहमत होंगे ? 3– आज झाबुआ – अलीराजपुर से लेकर रतलाम तक आपके मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान बिहार की हार के सवाल से मुंह क्यो चुराते रहे क्या शिवराजसिंह मे ” सच का सामना” करने का साहस नही है ? 4– मोदी ओर भाजपा ने सत्ता के ” 18 ” महीने गुजरने के बाद भी देश मे गोवध प्रतिबंधित क्यो नही किया ? क्या गाय का नाम सिर्फ भाजपा वोट लेने के लिए उपयोग करती है ? 5 — मोदीजी उद्योगपतियों के साथ हर महीने मुलाकात करते है खजाने खोलते है ओर किसान – मजदूर के लिऐ केवल ” मन की बात ” वह भी उनके बीच ना जाकर ” रेडियो” पर ? Post navigation मेरिट कम मीन्स एवं राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा संपन्न लोकसभा उप निर्वाचन के टोल फ्री नंबर जारी