विपुल पांचाल@झाबुआ प्रदेश में संजीवनी टेलेहेल्थ टोल फ्री नंबर 1800-103-7378 प्रारम्भ हो चुकी है। इस सुविधा पर कोरोना के अलावा अन्य सभी बीमारियों के लिए अपोलो के डॉक्टर्स से परामर्श प्राप्त किया जा सकेगा, साथ ही e- prescription भी उपलब्ध करवाई जाएगी। झाबुआ जिले के ओषधि निरीक्षक कमल अहिराव ने बताया कि प्रदेश में संजीवनी टेलेहेल्थ टोल फ्री नंबर 1800-103-7378 प्रारम्भ हो चुकी है। इस सुविधा पर कोरोना के इलावा अन्य सभी बीमारियों के लिए अपोलो के डॉक्टर्स से परामर्श प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही e- prescription भी उपलब्ध करवाई जाएगी।इस हेल्पलाइन की कैपेसिटी रोज 1300 कॉल लेने की है जबकि आज दिनांक में यहां केवल रोज 50-60 काल ही आ रहे हैं। इस तरह सरकार का प्रयास और डॉक्टर्स का बहुमूल्य समय व्यर्थ जा रहा है। यह हेल्पलाइन केवल 11 दिन के लिए और उपलब्ध है। पी एस हेल्थ के अधिकारी डॉ पी अहमद कीदवाई ने बताया कि अधिकतम लोग इस पर कॉल करें और घर बैठे डॉक्टरी परामर्श लेकर इसका लाभ उठा सकें।जिला केमिस्ट अध्यक्ष मनोज बाबेल ने बताया कि इस प्रकार के प्रिस्क्रिप्शन से आपको कविड19 महामारी में साधारण बीमारियों में डॉक्टर के चक्कर नही लगाने होंगे साथ ही आप e precription से आप अपनी नजदीक मेडिकल स्टोर्स से दवाइया क्रय कर सकते है Post navigation कोविड-19 : बोहरा समाज ने सीएम रीलिफ फंड में दिया 15553/-रुपए का चेक अधिक रेट में सामान बेचने वाले दुकानों के खिलाफ अपराध दर्ज; दुकान हुई सील …