शिवा रावत, उमराली कोरोना महामारी के चलते उमराली बोहरा समाज के व्यपारियो द्वारा सीएम रीलिफ फंड में 15553 रुपये का चेक सोंडवा तहसीलदार निर्भय सिंह पटेल को दिया गया। अलीराजपुर जिले के सुदूर ग्रामीण अंचल से बोहरा समाज द्वारा मानव हित में किए गए इस दान की सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है। समाजजनों ने उक्त राशि अपने स्तर पर एकत्रित कर कोविड-19 महामारी की चपेट में आए लोगों की भलाई के लिए उक्त राशि दी। Post navigation ज्यादा कीमत पर बेच रहे थे सेनेटाइजर व मास्क, ग्राहक बन पहुंची टीम; मेडिकल स्टोर हुआ सील … संजीवनी टेलेहेल्थ टोल फ्री नंबर 1800-103-7378 शुरू; घर बैठे डॉक्टरी परामर्श लें