अलीराजपुर लाइव के लिए जोबट से सुनील खेड़े की रिपोर्ट- अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों व अन्य चुनावो को देखते हुए पार्टी द्वारा विस्तार विस्तार किया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने जिला स्तर पर मंडलों में बढ़ोतरी करते हुए क्षेत्र विभाजन किया है। इसके चलते संगठन की स्वीकृति के बाद मंडल अध्यक्ष नरसिंह मोर्य ने नवीन कार्यकारिणी का गठन किया है जिसके अनुसार संगठन मंत्री कमल नयन, जिलाध्यक्ष राकेश अग्रवाल एवं क्षेत्रीय विधायक माधौसिंह डावर की अनुशंसा पर पत्रकार संजय सोमानी को मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्त पर भूतपूर्व जिलाध्यक्ष किशोर शाह, विधायक नागरसिंह चौहान एवं पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त उपाध्यक्ष सोमानी को बधाई देते हुए संगठन के प्रति आभार माना। उपाध्यक्ष बनाने के बाद संजय सोमानी ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है उसके लिये में सदा पार्टी के वरिष्ठों का कर्जदार रहूंगा तथा पार्टी एवं संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। Post navigation शासकीय दुकान पर बिक रही एक्सायरी शराब, लोगों की जान के साथ खुला खिलवाड़ लॉटरी सिस्टम से हुआ निर्णय : अध्यक्ष-उपाध्यक्ष एबीवीपी, सचिव-सह सचिव आदिवासी छात्र संगठन के मनोनीत