रितेश गुप्ता, थांदला संजय शासकीय ग्रह निर्माण सहकारी सोसायटी मर्यादित के संचालक मंडल का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। लगभग डेढ़ वर्ष से लंबित चल रहे संस्था के चुनाव रिटर्निंग अधिकारी ओपी पंवार के मार्गदर्शन में स्थानीय संजय कॉलोनी कार्यालय पर संपन्न हुए। मध्यप्रदेश सहकारी सोसायटी नियम 1962 के नियम 49 ड 7 के अनुसार प्राप्त नामांकनों के आधार पर अनारक्षित वर्ग हेतु संचालक दिनेशचन्द्र दामोदर उपाध्याय, चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, निरंजन पाठक, कैलाशसिंह-मांगीलाल चौहान, रविशंकर श्रीवास्तव, सुशीलचंद्र शर्मा, विजय नर्मदाप्रसाद जोशी, अना. महिला चंद्रप्रभा जगदीशचंद्र शुक्ला, जयश्री संजय शर्मा, अजा मोर्चा से मनोज हीरालाल परमार निर्वाचित किए गए। गौरतलब है कि संजय कालोनी सोसाइटी के निर्वाचन लंबे समय से लगातार विवादों के घेरे में था। इस निर्वाचन के उपरांत नवनिर्वाचित संचालकों ने बताया कि वे इस संस्था को पुन: संगठित कर मजबूती प्रदान करेंगे। Post navigation जिले में खेलों को बढ़ावा देने के लिए भाजपा ने मनोनीत किए खेल सह संयोजक-कार्यसमिति सदस्य 13 सूत्री मांगों को लेकर पंचायत सचिव संगठन ने मुख्यमंत्री ने नाम सौंपा ज्ञापन