रितेश गुप्ता, थांदला भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राकेशसिंह की अनुशंसा पर व खेल प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक विशाल राजोरिया तथा जिलाध्यक्ष मनोहर सेठिया एवं प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य राजेश निनामा के निर्देश पर जिला खेल प्रकोष्ठ भाजपा के सह संयोजकों एवं कार्य समिति सदस्यों को मनोनीत किया गया। स्थानीय मांगगिक भवन पर आयोजित बैठक के दौरान सह-संयोजकों एवं कार्य समिति सदस्यों के नामों की घोषणा जिलाध्यक्ष मनोहर सेठिया, विधायक कलसिंह भाबर, मंडल अध्यक्ष कमलेश लोढ़ा,मंडल महामंत्री सुरेष राठौड़ समेत भाजपा पदाधिकारियों की उपस्थिति में की गई। भाजपा खेल प्रकोष्ठ जिला संयोजक समर्थ उर्फ गोलू उपाध्याय ने बताया कि भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश में खेलों को प्रोत्साहित करने खेल प्रकोष्ठ बनाया गया है जिसके विस्तार हेतु इसी क्रम मे जिले के सहसंयोजकों एवं कार्यसमिति के सदस्यों को वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से मनोनीत किया गया है जिसमें प्रांजल भंसाली, स्वप्निल जैन,रतन डावर, योगेश गामड़, शंभूसिंह बारिया, हिमांशु टेलर, हिम्मतसिंह कछावा को सहसंयोजक नियुक्त किया गया व आईटी सेल प्रभारी धारसिंह चन्द्रावत, मीडिया प्रभारी अजय सेठिया व जिला कार्यसमिति सदस्य वालसिंह मसानिया, प्रियल मेड़ा, अतुल चौहान, राकेश राठौड़, अप्पू भंडारी, रवि भंडारी, प्रवीण डामोर, अरविन्द गणावा, शंकर चौहान, मनीष बोरासी, विजेन्द्र बापू, मनोज परमार को नियुक्त किया गया। Post navigation प्रमुख राजनैतिक दल लगे पेयजल की सियासत में, निर्दलीय पार्षद ने पानी खरीद की वार्डवासियों की पानी की आपूर्ति संजय शासकीय गृह निर्माण सहकारी सोसाइटी के संचालक मंडल के चुनाव संपन्न