अर्पित चोपड़ा खवासा खवासा में आज नगर के सकल व्यापारी संघ की बैठक गोपाल मंदिर पर रखी गई, जिसमें बैठक के दौरान सर्वसम्मति से नगर के संजय भटेवरा को व्यापारी संघ खवासा का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वही नवनियुक्त अध्यक्ष संजय भेटवरा ने उपस्थित व्यपारियों को संबोधित करते हुए कहा कि नगर में व्यपारी संघ के लिए हमेशा संघर्ष की लड़ाई लडूंगा व नगर के छोटे और बड़े व्यापारियों के हक के लिए वे हमेशा खड़े रहेंगे। वही संजय भेटवरा के अध्यक्ष बनने पर नगर के सकल व्यापारी की ओर से फूल माला से स्वागत किया ।वही संजय भटेवरा को व्यपारी नगर अध्यक्ष बनने पर एक भव्य जुलूस गोपाल मंदिर से सकल व्यापरी की उपस्थिति में निकाला गया। नव नियुक्त अध्यक्ष संजय भटेवरा का जगह जगह पुष्पमालाओं से स्वागत सत्कार किया गया। Post navigation मिट्टी के गणेश जी बनाओ प्रतियोगिता-प्रशिक्षण पूर्व विधायक स्व. रतनसिंह भाबर की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा रख किया शिक्षकों का सम्मान