रितेश गुप्ता, थांदला
अगर आप पर्यावरण प्रेमी है और अपने गणेशजी आप स्वयं निर्माण कर अपना श्रद्धा व्यक्त करना चाहते है तो आप अपनी प्रतिभा और प्रकृति प्रेम को और अधिक निखार सकते है नगर विकास समिति द्वारा मिट्टी के गणेश जी बनाओ प्रतियोगिता एवं बनाना सीखने के लिए प्रशिक्षण का आयोजन नगर में किया जा रहा है। इस प्रतियोगीता कि यह खासियत है कि इसमें किसी उम्र या वर्ग की बाध्यता नही है नगर का या अंचल का कोई भी व्यक्ति इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकता है। गत वर्ष अनुसार इस वर्ष भी मिट्टी के गणेश जी बनाओ प्रतियोगिता एवं प्रशिक्षण का आयोजन थांदला नगर विकास समिति द्वारा किया जा रहा है। प्रशिक्षण नगर परिषद कार्यालय के समीप इंडोर स्टेडियम में गुुरुवार को दोपहर 3 बजे से प्रशिक्षण दिया जाएगा व प्रतियोगिता 9 सितम्बर रविवार को दोपहर 2 बजे स्थानीय इडोर स्टेडियम पर ही आयोजित कि जाएगी। प्रतियोगिता के पूर्व समिति द्वारा मिट्टी के गणेशजी बनाना सिखने हेतु प्रशिक्षण शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमें कोई भी व्यक्ति प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रतियोगीता में सम्मीलीत हो सकता है। प्रतियोगिता को 2 वर्गो में विभाजित किया गया है जिसमें नर्सरी से आठवी तक व दूसरे वर्ग में मुक्त रुप से कोई भी नगर का व्यक्ति शामिल होकर प्रतिभागी बन सकता है। प्रतिभागी अपने द्वारा निर्मित प्रतिमा प्रतियोगिता के उपरान्त घर ले जाकर विराजित कर सकते है व दोनो वर्गो के प्रतियोगियों को पुरस्कार प्रथम 1001 रुपए, द्वितीय 501 रुपए एवं तृतीय 301 रुपए के पुरस्कार से आयोजन में ही वितरित किए जाएंगे। साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं सांत्वना पुरस्कार भी वितरित किए जाएंगे। समिति के सदस्यों ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के प्रयास में इस प्रतियोगिता के माध्यम से जन जागरुकता लाना व घर घर मिट्टी के गणेशजी विराजीत करना समिति का लक्ष्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *