मालवा श्रमजीवी पत्रकार संगठन का भारतीय पत्रकार संघ में हुआ विलय
झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
पत्रकार जब तक एकजुट नही होगा तब तक हम अपने अधिकारों के लिए नहीं लड़ सकेंगे। अलग-अलग संगठनों को एक करके सभी संगठनों को एक साथ एक बड़ी ताकत बनाना होगी। आज का पत्रकारों के लिये स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। भारतीय पत्रकार संघ में मालवा श्रमजीवी पत्रकार संघ का आज विलय हुआ है। यह विलय पत्रकारों की एकता को मजबूत करेगा। भारतीय पत्रकार संघ हिंदुस्तान की आवाज के रूप में नजर आ रहा है। हमारी ताकत से सरकार व प्रषासन को यह पता लगे कि पत्रकार क्या चाहते है? यह मंच पत्रकारों की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ेगा। उक्त उद्बोधन लोकस्वामी संपादक एवं भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय संरक्षक जितेन्द्र सोनी ने इंदौर में पत्रकारों के एक सादे समारोह में व्यक्त किए। इस अवसर पर मालवा श्रमजीवी के प्रदेश अध्यक्ष अतुल पाठक ने कहा कि आज हमारा संगठन भारतीय पत्रकार संघ में विलय हुआ है। यह विलय पत्रकारों के लिये ऐतिहासिक साबित होगा। अब पत्रकारों की ताकत का अंदाजा कराया जाएगा। सरकार की नीतियां आंचलिक पत्रकारों के लिये खतरनाक है, जिसे हम सभी मिलकर लड़ेंगे। पत्रकारों की सुरक्षा व संरक्षा के लिए प्रदेश में मजबूत संगठन भारतीय पत्रकार संघ है। भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन ने कहा कि भारतीय पत्रकार संघ प्रदेश का महत्वपूर्ण पत्रकार हितैषी संगठन है, जो कि पूरे प्रदेश में फैला है। हरियाणा, महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि में लगभग 12 हजार 600 सदस्यों का संगठन है। आज यह विलय निश्चित ही पत्रकारों के लिये योग्य साबित होगा।
इस अवसर पर एआइजे न्यूज वेबपोर्टल का शुभारंभ किया गया। मालवा श्रमजीवी पत्रकार संगठन के लगभग 1800 पत्रकार साथियों का भारतीय पत्रकार संघ में विलय हुआ। कार्यक्रम में भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेशाध्यक्ष पद पर अतुल पाठक व प्रदेश संयोजक पद पर अंसार खान को नियुक्त किया गया। प्रदेष संयोजक अंसार खान, मनोहर मंडलोई, हाफिज लुहार (गुजरात), युसूफ फातीहा, अशोक पंवार (महाराष्ट्र प्रभारी) आदि ने संगठन को मजबूती एवं पत्रकारों के हीत में विचार व्यक्त किए। उक्त कार्यक्रम में लोकेश मुकाती, सुजीत शर्मा, मनीष छाबड़ा, जिग्नेश शाह, सत्येन्द्र वर्मा, संदीप तिवारी, लोकेश परमार, धर्मेन्द्र पंचाल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संभागीय अध्यक्ष मनोज उपाध्याय ने किया एवं आभार झाबुआ जिलाध्यक्ष हरीश यादव ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *