झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- सोमवार को विकासखंड पेटलावद सोमवार को मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता कार्यक्रम के छात्रों के द्वारा संकल्प सिद्धि एवं नदी अभियान के तहत ग्राम पंचायत कसारबर्डी, करडावद, गामड़ी, बैंगनबर्डी, सारंगी, कूड़वास, मोहनकोट, बोडायता, काजबी, रताम्बा, टेमरिया, डाबड़ी, असालिया, गेहंडी, कालीघाटी इन पंचायतों में रैली निकाली गई। नदी अभियान के बारे में लोगों को प्रेरित किया गया। गन्दगी, गरीबी,अस्वच्छता, साम्प्रदायिकता, जातिवाद, भ्रष्टाचार के बारे में लोगों को चौपाल-बैठकों के माध्यम से संकल्प दिलाया गया कार्यक्रम में विकासखंड समन्यक प्रवीण पंवार मेंटस विनोद बाफना प्रियंका गुप्ता रामकिशन मेहसन के द्वारा उदबोधन दिया गया। Post navigation ज्वाला मित्र मंडल ने भजन सध्ंया का आयोजन किया घटिया क्वॉलिटी के बना रोड खेत में हुआ तब्दील, वाहन चलना बंद, ग्रामीण परेशान