अर्पित चोपड़ा, खवासा अपना सातवाँ नवरात्रि महोत्सव मना रहे स्थानीय संकट मोचक मित्र मंडल द्वारा बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी । कलश यात्रा स्थानीय संकट मोचक हनुमान मंदिर से प्रातः 8:30 बजे शुरू होगी जो ग्राम के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः हनुमान मंदिर पर पहुंचेगी जहां नवरात्रि हेतु माताजी की घटस्थापना की जाएगी। संकट मोचक मित्र मंडल के संरक्षक जीतू सेन एवं अध्यक्ष जीतू मेलावत ने बताया कि कलश यात्रा “पर्यावरण संरक्षण” की थीम पर निकाली जाएगी । कलश यात्रा में बालिकाएं कलश की जगह तुलसी का पौधा लगा गमला उठा कर चलेगी । यात्रा के अंत मे गमले को उठाने वाली बालिकाओं को ही वितरित कर दिया जाएगा और उनसे इस पौधे के साथ साथ पौधरोपण करने का भी आग्रह किया जाएगा। संकट मोचक मित्र मंडल के सदस्यों ने अपनी इस अनूठी कलश यात्रा में शामिल होने के लिए ग्राम में मंगलवार को ढोल के साथ घर घर जाकर पिले चावल देकर ग्रामवासियों को निमंत्रित किया । Post navigation गांव में पंचायत भवन नहीं बना तो मतदान का बहिष्कार का एलान आगामी त्योहारों शांतिपूर्वक मनाने के लिए हुई शांति समिति की बैठक, प्रशासनिक अधिकारियों ने नागरिकों को दी हिदायत