अर्पित चोपड़ा, खवासा आने वाले त्योहारों के मद्देनजर स्थानीय पुलिस चौकी पर शांति समिति की बैठक रखी गई । जिसमे ग्राम की शांति-सुरक्षा, और त्योहारों को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर टीआई मदनलाल मीणा, नायब तहसीलदार केशर सिंह हाड़ा ने ग्रामवासियों से चर्चा की । बैठक में उपस्थित नवरात्रि आयोजन समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए टीआई मदनलाल मीणा और नायब तहसीलदार केशर सिंह हाड़ा ने कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू है । सभी आयोजन सक्षम अधिकारी से विधिवत अनुमति लेकर किये जाए । अधिकारीद्वय ने निर्धारित समय के बाद डीजे और लाउड स्पिकर का उपयोग नहीं करने की हिदायत दी। ग्रामवासियों के सुझाव पर गरबा स्थल पर कोटवारों की तैनाती का फैसला लिया गया । अधिकारीद्वय ने कहा कि आप सभी कानून का पूर्णतः पालन करे प्रशासन आपके साथ है । बैठक में चौकी प्रभारी केशर सिंह पांडव, सरपंच रमेश बारिया, धनराज चौहान, कमलेश पटेल, कांतिलाल डेरिया, नंदलाल मेण, गोपाल चौहान, पत्रकार संजय भटेवरा, जितेंद्र वागरेचा, जीतू सेन, दीपक सिसौदिया, मुकेश चौहान, अक्षय चौहान, अतुल जैन, हल्का पटवारी रूपसिंह भूरिया, एएसआई बहादुर सिंह पंवार, महावीर वर्मा, प्रधान आरक्षक सदाकत खान, विजेंद्र यादव आदि उपस्थित थे । Post navigation संकट मोचक मित्र मंडल घटस्थापना पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते निकालेगा भव्य कलश यात्रा माँ नवदुर्गा की हुई स्थापना चार साल से हो रहा रंगारंग गरबो का आयोजन प्रतिदिन पंडाल को नए रूप में फूलों से सजाया जाएगा