जीवनलाल राठौड़, सारंगी विधानसभा चुनाव का एलान हो चुका है और पेटलावद क्षेत्र के बाछीखेड़ा गांव के लोगों ने आज बकायदा गांव के बाहर एक पोस्टर लगाकर एलान कर दिया कि अगर उनके गांव में पंचायत भवन नहीं बना तो अगले 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव का एलान किया। बकायदा गांव के बाहर चौराहे पर एक फ्लेक्स लगाकर ग्रामीणों ने लिखा कि सभी राजनीतिक दलों एवं प्रशासन के लिए विशेष सूचना है कि उनके गांव के लोग मतदान का बहिष्कार करेंगे। एक तरफ जहां प्रशासन की ओर से मतदान बढ़ाने के लिए स्वीप प्लान के तहत नुक्कड़ नाटक, स्लोगन के जरिये जन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर बाछीखेड़ा के ग्रामीणों की इस घोषणा ने प्रशासन को चिंता में डाल दिया है। यह है बहिष्कार की वजह- दरअसल, पेटलावद क्षेत्र के ग्राम बाछीखेड़ा गांव से पांच किमी दूर कतिजापाड़ा गांव भी है, जहां की बाछीखेड़ा का पंचायत भवन डिस्मेंटल हो चुका है और उस जगह नए पंचायत भवन को बनाने की तैयारी है, लेकिन आबादी बाछीखेड़ा गांव की ज्यादा है। लिहाजा बाछीखेड़ा गांव के ग्रामीण यह चाहते हैं कि पंचायत भवन बाछीखेड़ा गांव में ही बने और इस बात को लेकर वे पूर्व में भी धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन भी कर चुके हैं। मगर प्रशासन ने उनकी बात नहीं मानी। इसी बात से नाराज होकर अब उन्होंने बहिष्कार का एलान किया है। प्रशासन का अमला आज दिनभर में उन्हें समझाइश देता रहा, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। Post navigation आचार संहिता निर्देशो का उल्लंघन करने पर पेटलावद बीइओ संजय हक्कू को निर्वाचन अधिकारी ने किया निलबिंत संकट मोचक मित्र मंडल घटस्थापना पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते निकालेगा भव्य कलश यात्रा