रक्षित मोदी छकतला अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर बन रहे भव्य राम जी के मंदिर हेतु सर्व हिन्दू समाज की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सभी मंडलों में वाहन रैली का आयोजन किया गया। जिसमें छकतला खंड के 9 मंडलों में से 7 मंडलों की वाहन रैली संपन्न हुई। जिसमें श्री राम मंदिर निर्माण हेतु धन संग्रह हेतु योजना बनाई गई व मंडल स्तर पर मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा वाहन रैली के माध्यम से जन जागरण किया गया जिसमें बखतगढ़ उपखंड के दो मंडल कि वाहन रैली का आयोजन किया गया। जो बखतगढ़ से प्रारंभ कर खेरवाड़ा करवानी होते हुए मथवाड वाकनेर से अकडीया मे जाकर धर्म सभा का आयोजन कर समापन किया गया व छकतला में भी 50 बाईक से मंडी प्रांगण से प्रारंभ कर नगर भ्रमण करते हुए बयडीया, धोरट जामली, रोशिया, उन्दरीं मधुपलवीं, अम्बाजा, किलोडा, अट्ठा, बडी सिरखडी, अकलघरा, आमला चिखली, गेन्दा में समापन हुआ तथा फुलमाल क्षेत्र में भी 100 बाईक के साथ 15 गांव के लोगों की सहभागिता रही Post navigation जंगल में मवेशी चरा रहे बुजुर्ग का पैर से लगा घोंट की हत्या, पुलिस की तफ्तीश में 14 वर्षीय बालक ने बताई घटना अभा विद्यार्थी परिषद की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन; इन्हें मिले दायित्व…