खट्टाली @ विजय मालवी श्रीराम नवमी के अवसर पर आज रविवार शाम को 4 बजे चारभुजा मंदिर प्रांगण से हिंदू रक्षक समिति चारभुजा धाम बड़ी खट्टाली के तत्वावधान में शोभायात्रा निकाली जाएगी। समस्त हिंदू समाज के सहयोग से विशाल और भव्य शोभायात्रा के साक्षी बनने के लिए नगर के समस्त हिंदू समाज के द्वारा जोर शोर से तैयारी की जा रही है। शोभायात्रा को भव्यता प्रदान करने के लिए नगर के समस्त समाज जनों के द्वारा बैठक आयोजित कर भव्य शोभायात्रा में शामिल होने का संकल्प लिया । इसी कड़ी में शनिवार देर शाम को हिंदू रक्षक समिति चारभुजा धाम बड़ी खट्टाली में समाजजनों ने बैठक में सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया कि l रविवार को निकलने वाली भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में समाज का हर युवा महिलाएं एवं बच्चे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होंगे। इस बैठक में नगर की महिला मंडल के पदाधिकारी महिलाओं ने मौजूद सभी समाजजनों से भव्य शोभायात्रा में शामिल होने का आह्वान किया। वही बैठक में श्रीराम नवमी उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने शोभायात्रा आयोजन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। बाद में समाजजनों ने जनजागरूकता हेतु एक चल समारोह आयोजित नगर के समस्त लोगो को शोभायात्रा में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया। आव्हान किया कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर आयोजन को सफल बनावे। Post navigation प्रभारी मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव एवं विधायक सुलोचना रावत को क्षेत्रीय समस्याओ से अवगत कराया जनप्रतिनिधियों ने आवास योजना कूप निर्माण व अन्य योजनाओं पर सविस्तार चर्चा की