जितेन्द्र वाणी, नानपुर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को श्रीराम मंदिर में धूमधाम से मनाया जा रहा है।सुबह से ही मंदिर की सफाई औऱ सजाने का कार्य किया जा रहा है।मंदिर पर लाइटिंग की गई और आम के पत्तो औऱ फूलों की मालाओं से तोरण आदि बांधे गए।जन्माष्टमी पर्व के आज के यजमान-प्रकाश सोमचंद्र वाणी एव मुकेश रतनलाल वाणी के द्वारा प्रातः 11 बजे पर भगवान श्रीकृष्ण के साथ सभी भागवनों का अभिषेक, पूजन पं.अंतिम त्रिवेदी औऱ पं.विजय नागर द्वारा किया गया।यजमानों दुवारा दोपहर में मंदिर का महाध्वज औऱ भगवानों के वस्त्र,प्रसादी आदि अर्पण किया गई।रात्रि 12 बजे भगवान का जन्म उत्सव मनाया जाएगा।समिति ने सभी भक्तों से अनुरोध किया कि आप वर्गमान में चल रही कोरोना बीमारी को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए औऱ मुह पर मास्क पहन कर दर्शन करने आये Post navigation क्षेत्र में महीनों बाद बारिश फसलों को जीवनदान मिला, अभी भी तेज तथा अधिक बारिश की जरूरत श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर 10 युवाओं ने इंदु ब्लडबैंक बोडेली में जाकर किया रक्तदान