आलीराजपुर। श्रीराम गौशाला समिति ने नवागत कलेक्टर नीतू माथुर का स्वागत किया। श्रीराम गौशाला समिति, धेनू शक्ति संघ व ग्वाल संघ सेना ने नवागत कलेक्टर का जिला कार्यालय पहुंचकर पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया। इस दौरान श्री राम गौशाला के सदस्यों के द्वारा आगामी कार्यक्रम दिनांक 29.10.25 बुधवार को गोपाष्टमी महोत्सव पर श्री राम गौशाला में पधारने के लिए आमंत्रण भी दिया गया। कलेक्टर नीतू माथुर ने गौ माता के रख रखाव स्वास्थ्य चिकित्सा के साथ-साथ गौ माता की संख्या व देख भाल के बारे में भी रुचि के साथ विस्तार से सदस्यों से जाना। सदस्यों के द्वारा बताया गया कि हमारे यहां पर नगर की बिमार, गर्भवती, घायल गौ माता एवं नंदी बाबा को गौशाला में लाकर उनकी सेवा उचित देखभाल उपचार किया जाता है। कलेक्टर ने श्री राम गौशाला के सभी सदस्यों के सेवा सहयोग के कार्यों की प्रशंसा व्यक्त करते हुए श्री राम गौशाला में आने के लिए आश्वस्त किया। साथ ही कलेक्टर ने सभी सदस्यों को दिपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर श्री राम गौशाला के सभी सदस्य उपस्थित रहे। Post navigation कलेक्टर माथुर ने निराश्रित बच्चों के साथ दीपावली पर मुलाकात एवं संवाद कर उनके साथ समय व्यतीत किया यातायात पुलिस ने जब्त किए मोडिफाइड साइलेंसर