उमरकोट से डॉ. सरफराज खान की रिपोर्ट- उमरकोट ग्राम पंचायत में भगवान राम नाम जाप और भक्ति के लिए श्री रामशरणम के लिए भवन निर्माण हेतु उमरकोट में भूमिपूजन का कार्यक्रम हुआ जिसमें मान्य रामबाबू रोहतक ट्रस्टी श्री स्वामी सत्यानंद धर्मार्थ ट्रस्ट नईदिल्ली द्वारा संपन्न किया गया जिसमें आसपास के ग्राम से भक्तगणों ने कलशयात्रा निकाली और राम कुटिया उमरकोट से बस स्टैंड पहुंची। रामबाबू का स्वागत विजेन्द्रसिंह राठौर ने किया और ग्रामीणों ने पुष्प द्वारा स्वागत किया। Post navigation 15 दिवसीय श्रमदान कार्यक्रम का शुभारंभ किया ‘चलो पंचायत यात्रा’ में ग्रामीणों को प्रोजेक्ट से वीडियो क्लिप से बताई जा रही सरकार की योजनाएं