: शोभायात्रा में भागवतजी को लेकर चलते रूपसिंह खपेड़। : चांदी के रथ पर विराजमान श्री 108 टहल किशोरजी महाराज। झाबुआ। स्थानीय पैलेस गार्डन पर 30 मई से 4 जून तक श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होगा। सोमवार को शहर में भव्य एवं ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों बालिकाएं एवं महिलाएं अपने सिर पर कलश लेकर चली। बैंडबाजों से पूरा शहर गूंजायमान हुआ। शोभायात्रा की शुरुआत शाम साढ़े 5 बजे स्थानीय विवेकानंद कॉलोनी से हुई। यहां से बैंड-बाजों के साथ यात्रा आरंभ हुई। जिसमें सबसे आगे बैंडबाजे बज रहे थे, जिस पर धार्मिक गीतों की प्रस्तुति दी जा रहंी थी। इसके पीछे दो युवा अपने हाथों के केशरिया ध्वज लेकर चल रहे थे। जिसके पीछे श्रीमद् भागवतजी को अपने सिर पर लेकर रूपसिंह खपेड़़ चल रहे थे। जिसके पीछे आयोजन समिति के लोगों के बाद सैकड़ों महिलाएं एवं बालिकाएं अपने सिर पर कलश लिए हुए थी। सबसे पीछे चांदी के रथ पर भरोड़ा, भद्रावतीपुरीधाम के भागवत मर्मज्ञ परम् हंस पीठाधीश्वर महंत श्री 108 टहल किशोर महाराज विराजमान थे। यात्रा के दौरान महिलाओंं एवं बालिकाओं द्वारा जगह-जगह नृत्य भी किया गया। युवा इकाई के युवाओं द्वारा पुष्पवर्षा कर कलशयात्रा का स्वागत किया गया। Post navigation अंतर्राष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता दिवस पर दी समझाइश कलेक्टर ने एनएच-59 की खस्ताहाल को लेकर लिखा पत्र