झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- रायपुरिया के शिक्षक का अमरनाथ यात्रा के दौरान 9 जुलाई को पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण लगने से गंभीर घायल होने के बाद सोमवार को इलाज के दरमियान हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। 9 जुलाई को अमरनाथ बाबा के दर्शन कर बालटाल के रास्ते से लौट रहे रायपुरिया के शिक्षक वीएस चंद्रावत के उपर एक पत्थर गिर जाने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे, उन्हें तत्काल श्रीनगर के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां उनका उपचार चल रहा था किंतु सोमवार को अचानक उन्हें हार्ट अटैक का दौरा आया और उनकी मृत्यु हो गई। दुर्घटना के बाद चंद्रावत के परिजन श्रीनगर पहुंच गए थे जहां उनका उपचार चल रहा था। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम तक शव को रायपुरिया ला कर अंतिम संस्कार किया जाएगा। Post navigation 1111 कलश के साथ हवनात्मक रुद्र पाठ किया खबर का असर, कुपोषित बच्चों के घर लेने पहुंचा स्वास्थ्य अमला