भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर दूसरे श्रावण सोमवार को भोलेनाथ की शाही पालकी नगर भ्रमण पर निकली जिसमें शिव भक्तों का उत्साह चरम पर था। नगर में शाही सवारी में कालू भाई ने अपनी शिव शृंगार की वेशभूषा से सभी का दिल जीता तो अखाड़ों के करतब करते युवा भक्तो की टोली ने सभी का मन मोह लिया। नगर में जगह जगह भोले की सवारी का स्वागत हुआ। भक्तो ने शीश नमा कर प्रसादी ग्रहण की। नगर के कई समाजसेवी ने महाकाल की शाही सवारी में शिरकत की बैंडबाजों के मधुर संगीत ने पूरे नगर का माहौल बदल दिया। हर हर महादेव, जय महाकाल, जय भोले जैसे गगन भेदी नारे नगर गूंजायमान हो गया। नगर भ्रमण के पश्चात पुलिस लाइन पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की महा आरती की गई जिसमें नगर के समाज सेवी पुरषोत्तम प्रजापति, नंदकिशोर, मोहन, पंकज, प्रकाश एवं प्रजापति परिवार सम्मलित हुए बाद प्रसादी भी वितरित की गई । ) Post navigation खेल को प्रोत्साहन देने के लिए हरसंभव प्रयास करूंगा – विधायक वीरसिंह भूरिया खाद फैक्ट्रियों में रंग-बिरंगी थैलियों में रि-पैकेजिंग कर क्षेत्र में चल रहा है नकली खाद बनाने का गौरखधंधा