जितेंद्र वाणी, नानपुर श्रावण माह के अंतिम सोमवार यानी 4 अगस्त को सेजगांव (महादेव फलिया) के प्राचीन श्री योगेश्वर महादेव मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान और विशाल भंडारे का आयोजन दोपहर 12 बजे किया जाएगा। हर साल की तरह इस वर्ष भी पांडव कालीन इस प्राचीन मंदिर में बाबा महादेव का अभिषेक, पूजन और श्रृंगार होगा। सुबह से ही दर्शनार्थियों का तांता लग रहा है। महाआरती के बाद दोपहर 12 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन शुरू होगा, जो शाम 5 बजे तक चलेगा। यह आयोजन श्री योगेश्वर महादेव मंदिर समिति सेजगांव एवं समस्त बाबा महादेव भक्त मंडल सेजगांव/नानपुर द्वारा किया जाएगा। Post navigation मुस्लिम समाज ने कैंडल मार्च निकालकर किया आतंकी हमले का विरोध पगड़ी रस्म में स्मृति स्वरूप रक्तदान शिविर लगाया, 28 यूनिट रक्तदान हुआ