नानपुर। वाणी समाज की वरिष्ठ सुमन बेन रामदास वाणी निवासी जोबट के पगड़ी रस्म कार्यक्रम में रक्तदान शिविर में लगाया गया। जिसमें लगभग 28 यूनिट ब्लड एकत्र हुआ । रक्तदान समिति के सदस्य कपिल राठौड़ ने बताया कि वरिष्ठ माताजी स्व सुमन बेन रामदास वाणी के पगड़ी कार्यक्रम में श्रद्धांजलि स्वरुप रक्तदान शिविर का आयोजन जिला अस्पताल ब्लड बैंक अलीराजपुर के सहयोगार्थ किया गया। जिसमें परिवार के सदस्यों सहित 28 लोगों ने अपना अमूल्य रक्तदान किया और 200 लोगों ने रक्तसमूह और हीमोग्लोबिन की जांच कराई। जिसमें मातृशक्ति की अहम भूमिका रही कुल 12 मातृशक्ति 16 पुरुष ने रक्तदान किया अधिकतर लोगों ने पूरे उत्साह से पहली बार रक्तदान किया,आयोजन में रक्तदान जिला अस्पताल अलीराजपुर ब्लड बैंक,ब्लड डोनेशन ग्रुप जोबट, वाणी समाज निवाली,पानसेमल,जोबट का विशेष सहयोग रहा I रक्तदुत समिति सदस्य अश्विनजी नागर ने बताया आये दिन विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों को जिला अस्पताल अलीराजपुर में रक्त की बहुत आवश्यकता होती रहती है रक्त की कमी के कारण मरीजों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। वाणी समाज के हरिओम वाणी ने पगड़ी रस्म में पीड़ित मानवता सेवार्थ के लिए परिवार को इस आयोजन करने के लिए प्रेरित किया। बता दें यह अलीराजपुर जिले में पगड़ी रस्म में 78वा, वाणी समाज का 9वा रक्तदान शिविर है जो पगड़ी रस्म में स्मृति स्वरूप आयोजित किया गया। स्व सुमन बेन रामदास वाणी के परिवारजनों ने सभी रक्त दाताओं का आभार व्यक्त किया एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।कार्यक्रम में आये सभी लोगो से रक्तदान एवं नेत्रदान करने का आह्वान एवं निवेदन किया गयाl Post navigation श्रावण माह के अंतिम सोमवार को योगेश्वर महादेव मंदिर में होगा विशाल भंडारा फ्लोरोसिस से बचाने के लिए बनाई गई पानी की टंकी बनी शो पीस