झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- भक्त श्री मलूकदासजी रामायण मंडल थांदला द्वारा प्रतिवर्ष श्रावण मास में घर.घर रामायण पाठ आयोजन का 54 वां वर्ष रक्षाबंधन सोमवार को संपन्न हुआ, जिसमें मंडल के सदस्यों द्वारा भक्तों के घर पहुंचकर रामायणजी की चौपाईयों का सुमधुर भजनों के साथ संगीतमय पाठ किया गया। उक्त जानकारी मंडल अध्यक्ष विजयसिंहजी राठौर एवं पंडित किशोरजी आचार्य, युवा रामायण मंडल के अध्यक्ष धवल अरोरा एवं सचिव श्री विपुल आचार्य नेे बताया कि इस कार्यक्रम की हवनात्मक पूर्णाहुति 9 अगस्त बुधवार को स्थानीय रामेश्वर महादेव मंदिर पर सुन्दरकाण्ड की चौपाईयों के साथ सम्पन्न होगी। Post navigation युवा वाहन रैली निकाल देंगे मुख्यमंत्री के रोड में शामिल होने का न्योता महिला मोर्चा ने किया प्रचार, पीले चावल रख दिया निमंत्रण