मयंक गोयल, राणापुर
महानगर में शिव पुराण का अनूठा संगम राणापुर में श्रावण मास के पावन पर्व पर माहेश्वरी महिला मंडल के द्वारा महाशिवपुराण का आयोजन किया जा रहा है। श्री गोपाल मंदिर के विशाल प्रांगण में कथा प्रवक्ता व्यास स्वरूप अखिल विश्वा सनातन धर्म ज्ञान प्रचार मंडल अध्यक्ष मध्यप्रदेश जिला धार के धर्म संघ के अध्यक्ष श्रीकृष्ण आश्रय पंडित प्रेम नारायण पौराणिक दूल्हे जिला धार के द्वारा शिव की महिमा का विस्तार युक्त प्रवचन भक्ति युक्ता कथा का वाचन किया जा रहा है जिस का समापन हरियाली अमावस श्रावण मास को समापन किया जाएगा, जिसमें सहयोगी पंडित श्री लक्ष्मीकांत पौराणिक सहस्त्रधारा नर्मदा तट अन्नपूर्णा आश्रम ढाल खेड़ा निमाड़ के द्वारा जाप स्तोत्र पाठ किया जा रहा है । श्रोता भाव पूर्ण होकर शिव पुराण अमृत में कथा का श्रद्धा के द्वारा श्रवण कर रहे है।

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *