झाबुआ लाइव के लिए काकनवानी से राहुल पंचाल की रिपोर्ट गांव में अति प्राचीन सिध्धेश्वर महादेव मंदिर समिति द्वारा आयोजित हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामचरित मानस ग्रन्थ का पाठ जय गोपाल भजन मंडल द्वरा पूरा श्रावण महीना घर घर किया जाएगा। इस कार्यक्रम को देखते हुए युवा वर्ग एव बढे बुजुर्गो में काफी उत्साह देखा जा रहा है। मासपारायण में नवयुवक मित्र मंडल द्वरा ग्रामवासियो से अधिक से अधिक संख्या में आकर पाठ का श्रवण कर जीवन को धन्य बनाने की बात कही एवं अच्छी बारिश एवं फसल की पैदावार अच्छी हो इसके लिए भी मासपारायण में प्रार्थना करने को कहा है। Post navigation चार्तुमास प्रारभं होते ही धर्म आराधना का दौर शुरु श्रावण में आठवां संगीतमय मास पारायण 10 से पूरे महीने होगी भक्ति