रितेश गुप्ता, थांदला मप्र सहकारी सोसाइटी अधिनियम 1960 के अंतर्गत पंजीकृत श्योर क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी थांदला का शुभारंभ समारोह 5 फरवरी बसंत पंचमी को संस्था कार्यालय पर दोपहर 12 बजे आयोजित किया जाएगा। संस्था के नवमनोनीत अध्यक्ष मयंक प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि सहकारिता क्षेत्र में झाबुआ जिले के थांदला में इस संस्था में सदस्यों में बचत की भावना में वृद्धि और अपने व्यवसाय के लिए आसान किश्तों पर ऋण प्रदाय कर उनके रोजगार को आसान बनाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। समारोह में अतिथि के रूप में भाजपा अजजा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कलसिंह भाबर, नगर पंचायत अध्यक्ष बंटी डामर, राष्ट्रीय आत्म निर्भर भारत शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के राष्ट्रीय संयोजक ओम शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। संस्था के उपाध्यक्ष मोहन गवली, संचालक कमलेश लोढ़ा, मनीष दुबे, दिलीप श्रीमाल, अमित भाटी, रमेश वसुनिया, मंजू त्रिपाठी, उमा सोनी, रश्मि चतुुर्वेदी ने संस्था के सदस्यों, जर्माकर्ताओँ से कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित रहने की अपील की है। Post navigation दीवार में सेंधमारी कर अनाज दुकान में घुसे अज्ञात चोरों ने हजारों पर किया हाथ साफ़ शिवगंगा झाबुआ की पहल, जिला चिकित्सालय को 3000 मेडिकल किट और 8 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर किए भेंट