भूपेंद्रसिंह नायक, पिटोल पिटोल निवासी किशोर नायक पिता दिपसिंह नायक उम्र 45वर्ष कुंदनपर चौराहे स्थिति अपनी दुकान से शाम साढ़े 7 बजे अपने बेटे विनोद नायक को शौच करने जाने की बात कहकर निकले करीब आधा घंटा बीत जाने पर भी पिता वापस नहीं लौटे फ़ोन लगाने पर फ़ोन भी नहीं उठाया तो चिंतावस बेटा पिता जिस और शौच हेतु गए उस ओर ढूंढ़ने निकला दुकान से करीब 500-700 मीटर दुरी पर कुंदनपुर रोड के किनारे एक पेड़ पर पिता को मृत अवस्था मे फांसी के फंदे मे लटका पाया। घटनास्थाल पर पहुंची पिटोल पुलिस और झाबुआ से आये FSL एक्सपर्ट् DR. मुजाल्दे ने विवेचना कर शव को फंदे से उतार पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय पहुचाया। जांच करने पहुचे अधिकारी ने बताया की प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का लगता है लेकिन चुकी घटना एकांत और अंधेरा होने के बाद की है तो पोस्टमार्टम के बाद ही किसी नतीजे तक पंहुचा जा सकता है। Post navigation मायाराम मेड़ा ने विधानसभा चुनाव में टिकट के लिए जताई अपने दावेदारी 5000/- की आर्थिक सहायता स्वीकृत की