झाबुआ लाइव के लिए खवासा से अर्पित चोपड़ा की रिपोर्ट- इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा अपने सामाजिक दायित्व के तहत स्थानीय शासकीय कन्या उमा विद्यालय खवासा में शौचालय का निर्माण करवाया गया। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नवनिर्मित शौचालय को इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के उप महाप्रबंधक एस डी कामेवाड़, रतलाम टर्मिनल के वरिष्ठ प्रबंधक जीआर खोलापुरे एवं अन्य अधिकारियों ने एक सादगीपूर्ण समारोह में संस्था को दिया। कार्यक्रम को आइओसी के उप महाप्रबंधक कामेवाड़, प्राचार्य एसके भावसार आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर चौकी प्रभारी भागीरथ बघेल, सरपंच रमेश बारिया आदि उपस्थित थे। Post navigation तूफान ने 7 वर्षीय बालक को रौंदा, मौत धोखाधड़ी कर राशि हड़पी