जितेंद्र वाणी@नानपुर आज वाणी समाज नानपुर द्वारा शौकाकुल परिवारों में होली का रंग डालने के पश्चात वाणी धर्मशाला नानपुर में कोविड-19 के 1st डोज, 2nd डोज और बूस्टर डोज लगाने के लिए केम्प का आयोजन किया गया है। आयोजकों ने सभी से निवेदन किया है कि जिस भी इनमे से कोई सा भी डोज लगाना शेष हो वे आज अपने नाम नोट करवा देवे। आयोजक श्रीराम पारमार्थिक ट्रस्ट नानपुर, वाणी समाज इकाई नानपुर, वाणी महिला संगठन नानपुर, युवा वाणी समाज नानपुर, प्रेस क्लब नानपुर है। वाणी समाज भवन राममंदिर गली में वेक्सीन डोज लग रहा है सभी समाज के लोग आकर डोज लगा सकते है। Post navigation होली की पूजा कर रहे थे तभी कहां लग गई आग, पढ़िए… हिन्दू फाग उत्सव यात्रा के तहत साईकिल रैली का 21 मार्च को होगा आयोजन