अलीराजपुर। आयुक्त आदिवासी विकास मप्र भोपाल की बैठक 11 अप्रैल को दिए निर्देशों के पालन हेतु प्राचार्य की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभागीय योजनाओं के निर्देशों का पालन करने हेतु प्राचार्यों को निर्देशित किया गया। इसके साथ ही अलीराजपुर के जिला शिक्षा अधिकारी आरएस जमरा एवं कनिष्ठ लेखा अधिकारी बीएस बघेल अप्रैल 2017 में सेवानिवृत्त होने पर गुरुवार को सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कार्यालय में विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त होने पर जमरा एवं बघेल का शॉल-श्रीफल देकर सम्मान किया गया। इस दौरान सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग सतीशसिंह ने कहा कि बघेल एवं जमरा जैसे शलीन एवं बिरले अधिकारी होते हैं। वही सहायक संचालक नरेंद्रसिंह भिंडे ने कहा कि जमरा के मार्गदर्शन में जिले को कई उपलब्धियां हासिल हुई है। इस दौरान सेवानिवृत्त जमरा ने कहा कि अपने जीवनकाल में आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार रहे। इस मौके पर समस्त प्राचार्य, बीआरसी मौजूद थे। Post navigation जेईई मेंस 2017 में झाबुआ के 46 तो अलीराजपुर जिले के 20 छात्र-छात्राओं का हुआ चयन दहेज दापा लेने वालो पर कार्रवाई की मांग