आरिफ हुसैन, चन्द्रशेखर आज़ाद नगर चंद्रशेखर आजाद नगर में नुरुद्दीन पिता जैनुद्दीन आम्बुआ वाला की मेन बाजार की किराना दुकान में शॉट सर्किट से आग लग गई। प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। एसडीएम महेश बड़ोल, तहसीलदार यशपाल मुजाल्दा, नायब तहसीलदार जितेंद्र सोलंकी, थाना प्रभारी कैलास बारिया, सीएमओ इकबाल मनिहार मौके पर तत्काल पहुंचे नगर पालिका के पानी के टैंकर से आग बुझाई गई। अलीराजपुर फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग बुझा दी गई। आस पास व सामने घर मे बैठे लोगों द्वारा धुआ देखने पर नुरुद्दीन को फोन कर बताया की आप की दुकान में धुआं निकल रहा है। आग को ज्यादा फैलने से पहले ही बुझा दिया गया। नुरुद्दीन ने बताया कि समय पर पता चल गया वरना लाखों का नुकसान हो जाता। दुकान में करीब चालीस से 50 हजार का ही नुकसान हुआ है। Post navigation एसडीएम बडो़ले ने कहा- stay home- stay safe संक्रमण रोकने के लिए जिले में लगे कर्फ्यू तक घर घर उपलब्ध करवाई जाएगी आवश्यक सामग्री कोरोना योद्धा डॉ फयजुद्दीन शेख रेड ज़ोन इंदौर के गेटवेल अस्पताल में कोरोना मरीजो की सेवा कर निभा रहे मानव धर्म