झाबुआ Live डेस्क के लिए मुकेश परमार की ग्राऊंड पड़ताल । नगर पालिका झाबुआ मे बीजेपी ने एक बार फिर राजगढ़ नाका लाबी पर भरोसा जताया है इस खेमे से बसंती धनसिंह बारिया को बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है । ओर बसंती धनसिंह बारिया सिर्फ ओर सिर्फ ” राजगढ़ नाका लाबी के चेहरे ” शैलेष दुबे ” के भरोसे चुनाव मैदान मे है सोशल मीडिया मे जो राजगढ़ नाका लाबी ओर शैलेष दुबे की प्रोफाइल से जो कंटेट सामने आ रहे है वह साफ बता रहे है कि आम झाबुआई मतदाता के सामने शैलैष दुबे ही चेहरा है यानी झाबुआ के मतदाताओं को नगर पालिका चुनाव मे यह तय करना है कि नगर पालिका मे ” शैलेष दुबे उफ॔ राजगढ़ नाका लाबी होना या नहीं होना ..अगर होना तो कमल पर बटन दबेगा ओर नहीं होना तो मतदाता के पास ओर भी बटन होगा नोटा सहित ..अब देखना यह है कि मनु डोडियार किसके चेहरे के साथ शैलेष दुबे के चेहरे का सामना करती है क्या वे अपने पति नाथु भाई के चेहरे के साथ मतदाताओ के सामने जायेगी या कांतिलाल भूरिया के चेहरे के साथ शैलेष दुबे के चेहरे का मुकाबला करेगी । क्योकि पार्टीया तो अब प्रतीक चिन्ह देकर साइड मे हो चली है अब निजी पकड़ ओर संबंध के साथ उम्मीदवार को मैदान पकड़ना है । Post navigation इस महिला ” अध्यापक ” की जिद ने ” मध्यप्रदेश ” के सिस्टम की बजा दी घंटी ; अब नियम बदलने को मजबूर सरकार दिन दहाड़े जैन मंदिर में चोरों ने किया प्रवेश व दानपात्र तोडक़र चुराए हजारों रुपए