मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ आम्बुआ तथा आसपास के संपूर्ण क्षेत्र में अचानक कड़ाके की ठंड का असर देखने को मिल रहा है। ठंड के कारण लोगों को घरों में दुबकना पड़ रहा है गर्म कपड़ों की मांग के साथ गर्म खाद्यान्न की मांग भी बड़ी, ठंड के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा है रोजमर्रा के कार्यों पर असर पड़ रहा है। विगत दो-तीन दिनों से मौसम में अचानक परिवर्तन हुआ तथा क्षेत्र में ठंडी हवाओं ने पूरे क्षेत्र को कंपकंपा दिया। कड़ाके की ठंड के कारण घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। बुजुर्गों तथा बच्चों को अधिक परेशानी हो रही है। छोटे-छोटे बच्चे सुबह स्कूल जाने में परेशान हो रहे हैं। शीतलहर के कारण दिनचर्या पर असर पड़ रहा है हालांकि इस ठंड के कारण फसलों पर अच्छा असर पड़ने की संभावना है। वही जिन व्यापारियों के गर्म कपड़े नहीं बिक रहे थे उनकी अच्छी बिक्री हो रही है। गर्म खाद्य सामग्री गराडू, इमरती, जलेबी, केसरिया दूध आदि की बिक्री भी बढ़ी है। जिससे व्यापारी खुश है। ठंड का ऐसा असर अभी 1 सप्ताह यानी कि मकर सक्रांति तक रहने की संभावना व्यक्त की जा रही है। ठंड से बचाव हेतु लोग अलाव का सहारा ले रहे अलाव रात दिन तक जलते रहते हैं। Post navigation ओपन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ नवीन स्वास्थ्य भवन में अव्यवस्थाओं के बीच सेवा कार्य प्रारंभ