मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ

आम्बुआ अंदाजा क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में ओपन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ आज दिनांक 04/01/23 को किया गया है जिसमें प्रथम पुरस्कार जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री महेश पटेल तथा द्वितीय पुरस्कार विजय सिंह रावत द्वारा दिया जाना है।

अंदाजा क्रिकेट क्लब प्रमुख भुरु डावर ने बताया कि आम्बुआ अडवाड़ा मार्ग पर स्थित मैदान पर आज दिनांक 04/01/23 को ग्राम सरपंच श्री रमेश रावत, उपसरपंच थानसिंह भयडिया द्वारा उद्घाटन किया गया। इस आयोजन में जिले के विभिन्न स्थानों से अनेक क्रिकेट टीमें भाग ले रही हैं।  मैच में प्रथम पुरस्कार 21000 जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा कांग्रेसी नेता श्री महेश पटेल द्वारा तथा द्वितीय पुरस्कार 11,000 युवा नेता विजय सिंह रावत द्वारा एवं मैन ऑफ द सीरीज नरसिंह रावत 1111 रुपए, मैन ऑफ द मैच (फाइनल में) अर्जुन कटारिया 1111 रुपए, बेस्ट बॉलर (फाइनल में) आकाश बामनिया 551 रुपए, 6 बॉल पर 6 छक्के लगाने वाले को भुरु डावर की ओर से 551 रुपए तथा बेस्ट बेस्टमैन,  बेस्ट बॉलर, बेस्ट प्लेयर सभी फाइनल के खिलाड़ी को कस्बा कांग्रेस अध्यक्ष हासिम अली बोहरा की ओर से ट्रॉफी  प्रदान की जाएगी उद्घाटन अवसर पर भागीरथ चौहान, सारिक खान, अजय सिंह सिसोदिया, दीपक, आकाश, प्रदीप, राहुल, देवा, शिवा तथा भरू उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *