पेटलावद। आनंद क्लब पेटलावद द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गरमी को देखते हुए नगर के नया बस स्टैंड क्षेत्र में एक शीतल पेय की व्यवस्था की गई है जिससे आमजन को गरमी में शुद्ध व शीतल जल उपलब्ध रहेगा। प्याऊ का शुभारंभ मोर प्रेमी और सामाजिक कार्यकर्ता हस्तीमल बाफना से करवाया गया। इस अवसर पर बाफना ने कहा कि आनंद क्लब के सदस्य मानव सेवा के हर कार्य में तत्पर रहते है इनके इस नेक कार्य की सराहना हमेशा होती है। इस मौके पर बाफना ने रिबीन काट कर प्यााऊ का विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर संस्था के रमेश व्यास, कांतिलाल मौन्नत, सोहनलाल चाणोदिया सहित नगरवासी मौजूद थे। प्याऊ पर सेवा देने के लिए कालू भाई की ड्यूटी लगाई गई है। Post navigation वार्डवासियों की परेशानी दूर की जनप्रतिनिधि राठौर ने भारतीय जैन संगठन के जिला उपाध्यक्ष बने पटवा