मयंक गोयल, राणापुर आज अंधारवड गांव में अंधारवड़ मंडल के कर्वानांदी,कहुडा, झाझरवा, खेड़ा, छायन आदि गाव टोली की बैठक आगामी 15 नवम्बर को भगवान बिरसा मुंडा के जन्म जंयती को मनाने की रूपरेखा हेतु आहूत की गइ। बैठक का प्रारम्भ भगवान कृष्ण भजन से शुरूआत की गई। बैठक को जनजाति मंच के शैलेन्द्र सोलंकी द्वारा आदिवासी एकता व बिरसा मुंडा जयंती को विश्व गौरव दिवस के रूप में मनाने को कहा एवं जनजाति समाज के विकास के बारे में बताया व समाज में फैली कुरीतियों के बारे में भी बताया व उसे दूर करने की अपील समाज की गई। समाज के महापुरुषों के बारें में विस्तृत बताया गया व गांवों में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को विश्व गौरव दिवस के रूम में मनाने के लिये सभी नव गांव में एक एक प्रभारी नियुक्त किए व युवा साथियों ने जयंती मनाने की जिम्मेदारी ली गई बैठक में समाज प्रमुख कांजु गमार, व शैतान सिंगाड़, सजल सिंगाड़, मंगिया गमार, सुरपा सिंगाड़, राजेश पाल, राधू सिंगाड, नीरया सिंगाड़, मानू पाल, करण सिंह पाल, समसिंग सिंगाड़, मगन सिंगाड व छगन सिंगाड़ आदि बैठक में मौजूद तथा इस दौरान शस्त्र पूजन का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। Post navigation जनजाति विकास मंचखंड की मातृशक्ति ने बिरसा मुंडा की जयंती को गौरव दिवस मनाने के लिए बनाई रूपरेखा पुजारियों की नियुक्ति व वेतन पर तहसीलदार ने की चर्चा